कुशीनगर। आज दिनांक 03 जुलाई को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना में जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता व अमन कुमार श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के देख रेख में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया
इस विशेष लोक अदालत में कुल 3 कोर्टो से जिनमे आर्बिट्रेशन के निष्पादन से संबंधित मामले है उन कोर्टों द्वारा पक्षों को सम्मान भेज कर आर्बिट्रेशन के निष्पादन से संबंधित वादों का निस्तारण किया गया। इस विशेष लोक अदालत में अन्य न्यायिक अधिकारी रामइच्छुक यादव अपर जिला जज कोर्ट नं 1, श्याम मोहन जायसवाल, अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय, मदन मोहन अपर जिला जज एफटीसी प्रथम, अपर जिला अधिकारी कुशीनगर उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में आर्बिट्रेशन के निष्पादन से संबंधित कुल 443 वादों को चिन्हित किया गया था जिसमे से कुल 15 वाद निस्तारित हुआ।
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…