News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: तंत्रमंत्र के चक्कर में माँ-मौसी सहित चार लोग निकाले थे कब्र से बच्ची की लाश

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 6, 2025  |  7:56 PM

247 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तंत्रमंत्र के चक्कर में माँ-मौसी सहित चार लोग निकाले थे कब्र से बच्ची की लाश WhatsApp

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पटहेरिया स्थित कब्रिस्तान से मृत्यु बच्ची की लाश को उसकी माँ,मौसी सहित चार व्यक्तियों ने तंत्रमंत्र के चक्कर उसे जिंदा करने करने के लिये कब्र से लाश निकाले थे।लेकिन किसी व्यक्ति के आने की आहट से यह सभी डर कर लाश छोड़कर फरार हो गये।इस बात की खुलासा क्षेत्राधिकारी तमकुही ने थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताई।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

क्षेत्राधिकारी तमकुही राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पटहेरिया के कब्रगाह से 21जुलाई एक 10 वर्षीय बच्ची गुलफसा पुत्री बिस्मिल्लाह अंसारी की लाश कब्र से निकाला गया था।जो कब्रिस्तान से 100 मीटर की दूरी पर बंद टावर की परिसर के झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया था।बच्ची की लाश के पास से दो बुर्का,साड़ी व तंत्रमंत्र के अन्य सामान पुलिस बरामद किया था।यह घटना पुलिस व ग्रामीणों के लिये एक पहेली बनी हुई थी।पुलिस ने इस घटना के रहस्य से पर्दा उठाते हुये बुधवार को मृत्यु बच्ची की मां जुबैदा खातून,मौसी सुबैदा खातून निवासी धुरिया इमिलिया,थाना तमकुहीराज,होने वाले जीजा तबारक अंसारी निवासी बलुआ तकिया व शुगनु खां निवासी पटहेरिया बच्ची की शव को कब्र से निकाल कर तंत्रमंत्र द्वारा जिंदा करने लिये बंद पड़े टावर के परिसर में ले गए थे।लेकिन इस दौरान किसी व्यक्ति के टावर परिसर की ओर आने की आहट से डर कर यह सभी शव को घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गये।

इस मामले के बिस्मिल्लाह अंसारी ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई थी।उसकी मृत्यु बच्ची की माँ जुबैदा व उसकी मौसी बुर्का पहनकर कब्रिस्तान में गयी थी कि कोई व्यक्ति उनकी पहचान न कर सके।जबकि मृत्यु बच्ची के होने वाले जीजा तबारक अंसारी व शुगनु खां कब्र से बच्ची लाश निकाल कर घटनास्थल तक ले गये थे।थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking