News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : तृतीय सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव  कलश यात्रा फाजीलनगर पहुंची 31 जुलाई को भगवान भास्कर का जलाभिषेक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 29, 2025  |  9:35 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : तृतीय सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव  कलश यात्रा फाजीलनगर पहुंची 31 जुलाई को भगवान भास्कर का जलाभिषेक
कुशीनगर । तृतीय सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव की भव्य कलश यात्रा आज फाजीलनगर (कुशीनगर) पहुंची। यह यात्रा जनपद के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए 31 जुलाई को अपने चरम पर पहुंचेगी, जब तुर्कीपट्टी स्थित सूर्य मंदिर में 151 पवित्र नदियों के जल से भगवान भास्कर का जलाभिषेक किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक और पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ कल 30 जुलाई को सुबह 8:30 बजे फाजीलनगर से किया जाएगा। यह यात्रा समउर, शिव सरेया मंदिर, तमकुहीराज, सेवरही शिवाघाट, दुदही, सिधुवा, कुबेरस्थान और पडरौना होते हुए रामकोला धाम पहुंचेगी।
31 जुलाई को प्रभारी मंत्री की अगुवाई में तुर्कीपट्टी सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य का वैदिक रीति से जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, जलाभिषेक के लिए देश की 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया गया है, जो इस धार्मिक आयोजन को विशेष और ऐतिहासिक बनाता है।
सुरक्षा व्यवस्था व यात्रा के मार्गों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking