News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : ट्रक में छिपा कर ले जाए जा रहे चौदह लाख रुपए के अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 25, 2025  |  8:26 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : ट्रक में छिपा कर ले जाए जा रहे चौदह लाख रुपए के अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार

 

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर । बुधवार को कोतवाली पडरौना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है,पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से चौदह लाख रुपए की अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा है, जो उक्त गांजा को ट्रक में छिपा कर तस्करी कर रहे थे।

बताते चलें कि कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक से तस्करी कर बिहार राज्य हेतु ले जायी जा रही कुल 68.5 किग्रा अवैध गांजा( ट्रक सहित कुल कीमत लगभग 44 लाख रुपये) के साथ दो अभियुक्त को दबोचा है,जब कोतवाल पडरौना रवि कुमार राय,चौकी प्रभारी बांसी नागेंद्र चौहान,हेड कांस्टेबल विजय किशोर सिंह,हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर,आरक्षी धर्मेन्द्र चौहान,आरक्षी सोमनाथ चौहान के साथ पुलिस चौकी बांसी के पास संदिग्ध व्यक्ति,और वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों धर्मेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह साकिन दिलावरपुर तोशवा इतारा थाना चौबेपुर जनपद कानपुरनगर उ0प्र0 व महेश चन्द्र शाक्य पुत्र अमर सिंह समदपुर रठेह थाना किशनी जनपद मैनपुरी उ0प्र0 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद ट्रक वा0नं0 BR 11 L5886, लगभग 14 लाख रुपये कीमत की कुल 68.5 किग्रा0 अवैध गांजा, कुल 520/- रूपया नगद व दो मोबाइल फोन की बरामदगी करने में सफल हुई हैं।

स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 342/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 238 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

बोले सीओ सदर अजय कुमार !

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर पडरौना अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया है कि इनका एक संगठित गिरोह है जिसमे ये लोग अलग-अलग राज्यों से अवैध गांजा की तस्करी कर ट्रक आदि में छिपाकर बिहार राज्य में ले जा कर बेच देते है जिससे अधिक धन अर्जित करते है। पुलिस टीम इनके अन्य स्रोतो पर गहराई से छानबीन कर रही है।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking