रामकोला/कुशीनगर । पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कुशीनगर में जलजमाव एवं खेतों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए ड्रेनों एवं नहरों- माइनरों के साइफनों की वर्षात पूर्व सफाई कराकर जलजमाव से फसलों को बचाने हेतु पत्रक सौंपकर अनुरोध किया।
पूर्व विधायक श्री राव ने जिले के दौरे पर आए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को कुशीनगर में जलभराव की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कुशीनगर जिले का लगभग 50% कृषि भू-भाग जलजमाव एवं जलभराव तथा नदियों की बाढ़ से प्रभावित रहता है। पिछले तीन वर्षों में जलभराव से लगभग पच्चीस अरब रुपए की कृषि फसल का नुकसान हो चुका है जिससे किसानों की माली हालत खराब हो गई है ।
पिछले वर्ष कप्तानगंज में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा तत्कालीन जल शक्ति मंत्री सहित केंद्र एवं राज्य के संबंधित पदाधिकारियों को मैंने तथ्यों से अवगत करा दिया था।
जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष जिले में ड्रेनो की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसके लिए आभार प्रकट कर रहा हूँ।
पूर्व विधायक श्री राव ने बताया कि वर्ष 1966-67 में जिले में बनी नहरें एवं माइनरों पर साइफन बनाया गया था जिसकी सफाई पर किसी का ध्यान ही नहीं जा रहा है । आशा है विभागीय अधिकारियों को आप निर्देश देने का कष्ट करेंगे। इसी प्रकार कुछ ग्राम सभाओं में ड्रेनो के टेल व गाँव में जल निकासी हेतु बने पुलिया के बहाव को पाटकर कुछ लोगों ने खेत और घर बना लिया है जिससे प्राकृतिक बहाव के रास्ते अवरुद्ध हो गये हैं।
पूर्व विधायक श्री राव ने आशा व्यक्त किया है कि मंत्री जी यथा शीघ्र पत्र को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने का कष्ट करेंगे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…