रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोबरही चौराहा पर संचालित दवा की दुकान को नायव तहसीलदार कप्तानगंज व औषधि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार को सील कर दिया। मेडिकल स्टोर अवैध तरीके से चल रहा है कि शिकायत पर दुकान को सील करनेे की कार्यवाही की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम – चन्दरपुर के गोबरही चौराहा पर जितेंद्र कुशवाहा पुत्र महेश कुशवाहा की दवा की दुकान संचालित है,कि शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रुपेश कुमार त्रिपाठी औषधि निरीक्षक देवरिया एवं शिव कुमार औषधि निरीक्षक कुशीनगर तथा नायब तहसीलदार कप्तानगंज रवि कुमार यादव कि संयुक्त जाँच टीम शनिवार को पुलिस बल के साथ गोबरही चौराहा पर पहुंची। छापेमारी के दौरान जितेंद्र कुशवाहा अपनी दवा की दुकान को बंद करके गायब था।अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक से दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर उपस्थित होने के लिए कहा गया लेकिन वह भी उपस्थित नही हुए।नायब तहसीलदार द्वारा लिये गये निर्णय पर टीम के सदस्यों व गवाहों की उपस्थिति में दवा की दुकान को वैध कागजात प्रस्तुत करने तक सील कर दिया गया है।
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…