News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ‘रईस’ फिल्म देखकर आया शराब तस्करी का आइडिया, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा! पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 19, 2023  |  6:09 PM

1,894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ‘रईस’ फिल्म देखकर आया शराब तस्करी का आइडिया, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा! पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कुछ युवकों को ‘रईस’ फिल्म देखकर शराब तस्करी कर रईस बनने का आइडिया आया। फिल्म से प्रभावित होकर वे शराब की तस्करी करने लगे। यूपी से शराब खरीदकर बिहार में बेचते थे। इसके लिए वे बकायदा फिल्म रईस की तरह बैग का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस को इसकी भनक न लगे पर, अफसोस की उनकी चालाकी पकड़ी गई। पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया ये खुलासा उस समय हुआ जब पटहेरवा पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान चार शराब तस्करों को 96 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल पर्वेक्षण में अवैध शराब निस्कर्षण व विक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय मय हमराही द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पिट्ठू बैग में छिपाकर अवैध देशी शराब ले जाते समय 04 अभियुक्त 1-फारुख आलम पुत्र हलीम मिया 2- सिकन्दर कुमार पुत्र नागेन्द्र साह 3- सुजीत कुमार पुत्र हरेन्द्र प्रसाद साकिनान इनरहवा बाजार थाना इनरहवा बाजार जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार 4- राजकुमार साह पुत्र स्व0 जंगबहादुर साह निवासी सरया वृति टोला थाना पहाड़पुर जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार किया गया प्रत्येक के पास से बैग मे से 24-24 अदद (कुल 96 अदद प्रत्येक 200 ML) अवैध देशी शराब बन्टी बबली की बरामदगी की गयी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानयी पर मु0अ0सं0 61/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना पटहेरवा, नि0 सुभाष चन्द,का जयहिन्द यादव, का सोहित कुमार, का अभिलाष यादव, का विनोद कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर सम्लित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking