News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शिक्षकों के अभाव में विद्यालय बन्द होने का मामला, क्या है सच्चाई ।

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 6, 2021  |  7:01 PM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षकों के अभाव में विद्यालय बन्द होने का मामला, क्या है सच्चाई ।

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अडरौना शिक्षक के अभाव में विद्यालय बंद होने का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीडिया कर्मियों की एक टीम बुधवार को दोपहर में विद्यालय पहुंची तो प्रभारी प्रधानाध्यापक तो नही मिले लेकिन विद्यालय सुचारू रूप से चलता दिखा।समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय अडरौना के सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार यादव वहां मौजूद थे।उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चलाने के लिए मुझे निर्देश प्राप्त हुआ है।प्राथमिक विद्यालय अडरौना के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव ने जानकारी दी कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक नितिन दत्त ने गत 29 सितम्बर से 2अक्तूबर तक के लिए सी एल लेकर घर चले गये। प्राथमिक विद्यालय पर तैनात अध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार सिंह को उनके आने तक विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए भेज दिया गया ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।मंगलवार को पुष्पेन्द्र कुमार सिंह जैसे ही विद्यालय पहुंचे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी और वे इलाज कराने चले गए।मीडिया कर्मियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नितिन दत्त से मोबाइल पर कुछ जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि मै सी एल लेकर घर आया था, इस समय मेडिकल लिव पर हूँ।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

जबकि वायरल विडियो में पत्रकार के पूछने पर बच्चों ने चार दिन से विद्यालय बंद होने की बात कही है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking