News Addaa WhatsApp Group

BJP Kushinagar/कुशीनगर: सातों विधानसभाओं के चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 23, 2021  |  6:12 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Kushinagar/कुशीनगर: सातों विधानसभाओं के चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को कुशीनगर के सभी सातों विधानसभाओं के चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के सांगठनिक प्रभारी अरविन्द मेनन और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने बैठक लिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक हुई तैयारियों व सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा,जन विश्वास यात्रा का कुशीनगर में भव्य स्वागत और यात्रा के समापन पर जनवरी के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द मेनन ने कहा कि पार्टी के एक साथ कई कार्यक्रम चल रहे हैं, जन विश्वास यात्रा चल रही है, विधान सभा चुनाव संचालन टोली पर चुनाव की पूरी जिम्मेदारी है। हर वर्ग में संपर्क के लिए टोली विधान सभा वार बनाएं। शक्ति केंद्र टोली और बूथ टोली को सक्रिय करें, क्योंकि यह टोली चुनाव में निर्णायक होगी। अब असली लड़ाई तो बूथ पर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्य को गिनाएं, सकारात्मक चर्चा करें। सपा बसपा की कमियां गिनाएं। हर बूथ पर 60 फीसदी मत यानी प्रथम श्रेणी लाएं। संवाद और संपर्क बढ़ाएं। पूरी ताकत लगाएं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जन विश्वास यात्रा पूरी होने के बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री की सभा होगी। हर बूथ से पांच कार्यकर्ता जाने हैं। जन विश्वास यात्रा में करेंट दिख रहा है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है हमें मंडल ,शक्ति केंद्र पन्ना प्रमुख व बूथ समिति को सक्रिय रखते हुए फुलप्रूफ बनाना है। बूथ प्रबंधन को तेज करना होगा , जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी और 2017 से बड़ी जीत 2022 में होगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, जिला प्रभारी रमेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी०एन० पाठक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी खड्डा दुर्गा प्रसाद गुप्ता, तमकुहीराज विजय कुमार दुबे, हाटा महेंद्र यादव, फाजिलनगर मार्कण्डेय शाही, जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, विवेकानंद पाण्डेय, सुदर्शन पाल,जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, रमेश सिंह पटेल, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विनोद भारती, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव, रामगोपाल गुप्ता, रामसागर कुशवाहा, डॉ सीमा गुप्ता, बाबू नन्दन सिंह, डॉ नीलेश मिश्रा, राधेश्याम पाण्डेय,भीखम प्रसाद, मार्कण्डेय दूबे, आदि मौजूद रहे.

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking