News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समाज में अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी लाभान्वित हो रहा है- विजय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2021  |  4:49 PM

491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समाज में अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी लाभान्वित हो रहा है- विजय

साखोपार/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा का आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा रचित एकात्म मानववाद की विचारधारा है।अंत्योदय का सिद्धांत इस विचारधारा का प्रमुख अंग है ।मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वनवासियों ,गिरीवासियों, दलितों, शोषितो, बांचितो, महिलाओं और नौजवानों के विकास कर रही हैं। समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति मोदी एवम योगी जी के नेतृत्व में सरकार के विकास कार्यों से लाभान्वित हो रहा है। उक्त बाते भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम सखवनिया स्थित मुसहर बस्ती में सेवा ही संगठन है अभियान के अंतर्गत पुस्तक, कापी, पेन ,शैंपू साबुन वस्तुओं के वितरण के अवसर पर मुसहर बंधुओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को केंद्र एवम् प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।आवास,बिजली,सड़क, स्वच्छ पानी,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि,एवम् उज्ज्वला गैस सिलेंडर से नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक रवि प्रकाश एवं किशन गुप्ता उपस्थित रहे। रवि प्रकाश एवम् विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में मुसहर बंधुओं के बीच सदस्यता अभियान भी चला । शिवकुमार, रमेश, सुधीर, मुन्ना, वैजनाथ, जयश्री आदि मुसहर समाज के युवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विजेन्द्र सिंह, संजीव गुप्ता, किशोर सिंह, राजेश मिश्र,राजा राय,ताहिर अली, विकास पटेल,गौरव प्रकाश मिश्र,सन्नी कुमार गौंड,शिव यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking