News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: आज प्रदेश का कोई भी ऐसा घर नहीं है जिसमें भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हो- शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व वित्त राज्य मंत्री

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 5, 2021  |  7:31 PM

489 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: आज प्रदेश का कोई भी ऐसा घर नहीं है जिसमें भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हो- शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व वित्त राज्य मंत्री

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पडरौना विधानसभा के कठकुईयां, पडरौना नगर और पडरौना देहात मण्डल के मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की संगठनात्मक सम्पन्न हुई।बैठक को भारत सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री / राज्य सभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

श्री शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जन जन का वोट लेना है तो केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन -जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कहा कि मोदी और योगी सरकार में इतने जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं कि उन्हें उंगलियों पर गिनाया नहीं जा सकता। आज प्रदेश का कोई भी ऐसा घर नहीं है जिसमें भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हो। बिना भेदभाव के प्रत्येक घर में भाजपा सरकार के किसी न किसी योजना का लाभ अवश्य जा रहा है। बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय और अपडेट रहने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख और बूथ समिति सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी रखें और अपने आस पास के लोगों को अवगत कराते रहें तो विधानसभा चुनाव में हम पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर 2022 में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बानाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने पदाधिकारियों का वृत लिया।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र प्रताप राव, देवरिया कसया सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, मण्डल प्रभारी विजय लक्ष्मी मिश्रा, लक्ष्मी गोविन्द राव, रामबृक्ष गिरि, मण्डल अध्यक्ष बिपिन बिहारी मिश्र, हरिओम कुशवाहा, प्रमोद साहा, शक्ति केंद्र प्रभारी केशवनाथ उपाध्याय, मोहन प्रसाद खरवार,वरुण राय, सुशील शर्मा, रमेश मिश्र, मार्कण्डेय दूबे,नीरज सिंह बिट्टू,उदयभान पाण्डेय, नारायण दत्त तिवारी सहित तीनों मण्डल के सभी मण्डल महामंत्री और शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking