News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: हल्दी की रस्म मातम में हुआ तब्दील,13 की हुई मौत, एक दर्जन घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2022  |  6:02 AM

3,620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: हल्दी की रस्म मातम में हुआ तब्दील,13 की हुई मौत, एक दर्जन घायल WhatsApp
Responsive image
  • हल्दी के रस्म पर कुए पर ढका शिलापट पर खड़ी थी,लड़कियां व महिलाए
  • शिलापट टूटा, कुए में गिरे लोग
  • राहत कार्य मे ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन जुटा,मौके पर पहुचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर
  • देररात तक बचाव कार्य जारी,कई थाना का फोर्स मौके पर मौजूद,राहत कार्य मे जुटे
  • सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक जताया

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया में मटकोर करने गई महिला के साथ गये 23 महिला और युवतियों के कुएं में गिरने से 13 की मौत हो गई और 10 घायल है।सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य किया गया।घटना की सूचना आम होते ही ग्रामीणों का हुजूम मौके पर जुट गया। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच बचाव कार्य को तेज गति देने का निर्देश दिये।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

थानाक्षेत्र के नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की बृहस्पतिवार को शादी है।वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गाँव में स्थित कुँए पर मटकोर करने गई थी और उनके साथ गई महिला और युवतिया द्वारा कुँए पर बने ढक्कन पर चढ़ गए जिससे ढक्कन टूट गया और कुछ बच्चे कुँए में गिर गए।पानी में गिरकर दम घुटने से13लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।कुँए में गिरने की सूचना पर ग्रामीणों और पुलिस द्वारा बचाव कार्य किया गया।पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा छः लोगों को निकाला जा चुका था पुलिस द्वारा सतरह लोगों का बचाव कार्य किया गया।मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अग्निशमन दस्ता, सहित आधा दर्जन थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची थी।

देररात हुई इस घटना पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दुःख ब्यक्त करते हुये शोक संवेदना जताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking