News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Newsकुशीनगर: बंद घर से ढाई लाख नगदी व लाखो के जेवरात समेत कीमती समान चोरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 22, 2022  |  7:44 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Newsकुशीनगर: बंद घर से ढाई लाख नगदी व लाखो के जेवरात समेत कीमती समान चोरी
  • चोरी की घटना की जाँच -पड़ताल मे जुटी कसया थाने की पुलिस

कसया/कुशीनगर। स्थानीय थाना कसया व नगर के वार्ड नम्बर 4 अंबेडकर नगर (भरौली )में एक बंद पड़े घर मे अज्ञात चोरों ने खंगाला और लाखों नगदी समेत लाखो के जेवरात, कपड़े सहित कीमती समान चुरा लें गए है । घटना की सूचना मिलते ही उक्त घर पर पुलिस के अधिकारी पहुंच जांच पड़ताल की।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड की निवासिनी नीलम देवी पत्नी साहब लाल पटेल बिहार जनपद के गोपालगंज जनपद अन्तर्गत थाना कटया के ग्राम में मायके अपने दो बच्चों के साथ भतीजी के सगाई में गयी थी l जबकि पति विदेश में हैं। शनिवार की सुबह जब नीलम देवी अपने घर पहुंची और मुख्य गेट का घुंडी टूटा देखी तो उसके होश उड़ हो गए और जब अंदर गयी तो सभी कमरे खुले मिले और कई बॉक्स और समान बिखरे पड़े हुए थे तथा उसमें रखा नकदी ढाई लाख रूपये, लाखो के जेवरात व कीमती समान गायब थे। यह देख महिला ने रोने , चीखने और चिल्लाने लगी l महिला के रोने चीखने की शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी। चोरी के घटना की सूचना मिलते ही कसया हाइबे चौकी इंचार्ज महेंद्र चौधरी अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की तहकीकात की तथा पीड़िता से पूछ -ताछ कर जानकारी हासिल की । चोरी की घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी कसाया पियुष्कान्त राय और एसएचओ अनिल उपाध्याय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

पीड़िता नीलम ने पुलिस को अपने दिए तहरीर में बताया कि ढ़ाई लाख नकद, दो लाख के चेन, झुमका एक लाख, पावजेब, खिल, साड़ी, कम्बल, एंड्रॉयड मोबाइल एक आदि कुल दस लाख अठहत्तर हजार रुपये की चोरी हुई है। पीडिता ने जांचकर कानूनी कार्यवाही करते हुए चोरी हुआ सामान वापस दिलाने की मांग की है। घटना की जानकारी होते नगर में सनसनी फैल गयी। इससे पूर्व भी नगर में त्यौहारों व अन्य अवसरों पर घरों को खाली देखकर चोरो द्वारा निशाना बनाया जा चूका है लेकिन इन चोरियों पर पुलिस अंकुश लगाने और खुलासा करने में विफल साबित हुई है। थानाध्यक्ष कसया ने कहा कि घटना की जाँच हो रही है, मामले का जल्द खुलासा होगा l

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking