News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अनोखे गुरुजी! अनुपस्थित शिक्षक की बन गयी हाजिरी, सरकार के नौनिहालों के भविष्य संवारने के मंसूबों पर ऐसे शिक्षक फेर रहे पानी

Sanjay Pandey

Reported By:

May 5, 2022  |  5:33 PM

1,134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनोखे गुरुजी! अनुपस्थित शिक्षक की बन गयी हाजिरी, सरकार के नौनिहालों के भविष्य संवारने के मंसूबों पर ऐसे शिक्षक फेर रहे पानी WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर का मामला
  • साथी शिक्षक ने गैरहाजिर शिक्षक का बना डाला फर्जी हस्ताक्षर

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के ग्राम सभा परशुरामपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात एक शिक्षक की अनुपस्थिति में भी बन गयी हाजिरी जबकि स्कूल से रहे नदारद। मास्टर साहब ने छुट्टी का कोई अप्लीकेशन भी नहीं दिया। मामले की जानकारी होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात की है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर में शिक्षक मेराज हुसैन इद्रीशी तैनात हैं। बताया जा रहा है कि ईद की छुट्टी में वह घर गये थे। अगले दिन 4 मई को स्कूल था लेकिन उनकी उपस्थिति विद्यालय में नहीं हुई लेकिन विद्यालय की उपस्थिति पंजिका में वह हाजिर रहे। किसी साथी शिक्षक ने उनकी हाजिरी बनाकर उपस्थिति पंजिका अपडेट कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विलास जायसवाल ने शिक्षक के गैरहाजिर की बात तो कबूल की लेकिन हाजिरी कैसे बनी इस बात पर कन्नी काट गये। मामला उजागर होने पर नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking