News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: आगजनी में महिला की मौत, पीड़ित के घर पहुँची एसडीएम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 13, 2021  |  4:33 PM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आगजनी में महिला की मौत, पीड़ित के घर पहुँची एसडीएम

रामकोला/कुशीनगर। गत रविवार की देर शाम को आगजनी की घटना में गैस सिलेंडर फटने से रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही पुलिस चौकी अन्तर्गत ग्राम -पगार छपरा में जितेंद्र सिंह की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की जानकारी होने पर सोमवार को कप्तानगंज की उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल पीड़ित परिवार के घर के राजस्व टीम के साथ पहुंची और आगजनी में हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार कराकर सरकारी सहायता दिलाने की आश्वासन दी।

मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र सिंह पुत्र पारस तीन भाई है।तीनों अलग-अलग रहते हैं।रविवार की देर शाम को जितेन्द्र का छोटा भाई राजू जो अपने माता-पिता के साथ रहता है।कुछ पैसे की मांग कर रहा था,जब उसे उसके परिजनों द्वारा पैसा नही मिला तो अपने बड़े भाई जितेन्द्र की पत्नी रंजना से पैसे मांगने लगा, रूपया न मिलने पर अपने बड़े भाई के घर (झोपड़ी) में आग लगा दिया।फिर अपने घर में आग लगा लिया।आग की चपेट में सिलेंडर आया और आग विकराल रूप धारण कर ली।जिसकी चपेट में आने से रंजना की मौत हो गयी।जो पेट से ( आठ माह से गर्भवती) थी।आग की चपेट में एक गाय भी आई लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे बचा लिया गया।घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।रंजना की पाँच पुुुुत्री एवं एक पुत्र है।घटना की वजह से रागनी सिंह 14वर्ष ,नंदनी सिंह 12वर्ष ,पूजा सिंह 8वर्ष ,माधुरी सिंह 5 वर्ष ,गुड़िया 3 वर्ष, मासूम बेटा हरिओम सिंह अब माँ की ममता से मरहूम हो गये।सोमवार को एसडीएम कल्पना जायसवाल  पीड़ित परिवार के घर राजस्व टीम के साथ पहुँची। हल्का लेखपाल सुधीर गुप्ता ने आगजनी में हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार की और पीड़ित परिवार के मासूम बच्चों को देख दो हजार रुपये नगद मदद की।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking