News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा की अंग्रेजी का कॉपी गायब होने का मामला,मुकदमा दर्ज मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 8, 2025  |  1:04 PM

295 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा की अंग्रेजी का कॉपी गायब होने का मामला,मुकदमा दर्ज मचा हड़कंप

कुशीनगर: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा की अंग्रेजी का कॉपी गायब होने का मामला,मुकदमा दर्ज मचा हड़कंप

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कुशीनगर । कल संपन्न हुए
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा की अंग्रेजी विषय की कॉपी का बंडल गायब होने का मामला तुल पकड़ने लगा हैं। इस प्रकरण में थाना कसया में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया हुआ है,पूरा
मामला जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया का बताया जा रहा हैं।

जानिए पूरा मामला!

कुशीनगर जिले में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय की कॉपी संकलन केंद्र पर जमा नहीं होने से विभागीय लोगों में भूचाल ला दिया है।इस विषय में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता की तहरीर पर कसया थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते शुक्रवार सात मार्च को प्रथम पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसके बाद जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया की परीक्षा पुस्तिका उप संकलन केंद्र बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर नहीं पहुंचा। काफी देर बाद जब परीक्षा कॉपी जमा न होने की सूचना उप संकलन केंद्र के उप नियंत्रक ने डीआईओएस कार्यालय में इसकी जानकारी दो तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद देर रात तक पेपर की खोज बीन हुई लेकिन परीक्षा की कापी नहीं मिल पाई।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने कसया थाना में तहरीर देकर जनता इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक कपिलदेव प्रसाद और उप संकलन केंद्र के उप नियंत्रक उमेश उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया हैं। एफआईआर के अनुसार केंद्र व्यवस्थापक कपिल देव प्रसाद के द्वारा कॉपी जमा नहीं किया गया और उप संकलन केंद्र के उप नियंत्रक उमेश उपाध्याय ने काफी देर बाद इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी, जिससे दोनों की लापरवाही पर यह कार्यवाही की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking