News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बैठक में युवा मोर्चा ने बनाई चुनाव की रणनीति

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 27, 2022  |  3:43 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बैठक में युवा मोर्चा ने बनाई चुनाव की रणनीति
  • युवा मोर्चा भाजपा परिवार का सबसे ऊर्जावान संगठन- प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय

सपहा/कुशीनगर । विधानसभा कुशीनगर के सपहा में गुरुवार को एक विद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे चुनाव को लेकर चर्चा हुई,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय “बड़े” शामिल हुए।बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अगरबत्ती व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही व सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निर्देशित किया।श्री राय ने बैठक में सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बिना घूस दिए किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी। परीक्षा में नकल कराने के नाम पर धन उगाही होती थी। आज योगी सरकार में प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है,आगे कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग प्रभावित है।यही कारण है कि आज भाजपा को क्षेत्र में अपार जन समर्थन मिल रहा है।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष का अंगद केशरी व राज पाठक ने साल ओढ़ाकर व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सम्मानित किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है,यही कारण है कि हर जगर आम जनमानस का अपार समर्थन मिल रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशीनगर भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह व संचालन दिनेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर सचिन पाठक,नवीन पांडेय,अनिल मल्ल,आदित्य तिवारी, रवि तिवारी,अंकित,दिनेश गुप्ता,अगंद केशरी,विनोद प्रसाद समेत मण्डल पदाधिकारी,सेक्टर संयोजक विधानसभा में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी व मोर्चा के लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking