News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एबीपीएसएस की बैठक में पदाधिकारियों में बितरित हुआ मनोनयन पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 29, 2023  |  7:51 PM

1,017 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एबीपीएसएस की बैठक में पदाधिकारियों में बितरित हुआ मनोनयन पत्र WhatsApp
Responsive image
  • पत्रकारों के हक, हकूक और सम्मान से कोई समझौता नहीं- अजय प्रताप
  • सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर गांधी जयंती पर पोरबंदर से निकलेगी रथ यात्रा

साखोपार/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) कुशीनगर की एक बैठक साखोपार में आयोजित हुई। जिसमें प्रादेशिक, क्षेत्रीय, मण्डल, जनपद और तहसील पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हक, हकूक और सम्मान से कोई समझौता नहीं। आगामी 13 फरवरी को मुम्बई में होने वाली राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवड़िया की मौजूदगी में पत्रकार हित को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर गांधी जयंती दो अक्टूबर को पोरबंदर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रथ यात्रा निकलेगी जो विभिन्न प्रान्तों से होते हुए दिसम्बर माह में दिल्ली में समाप्त होगी।आगे कहा कि पत्रकार हित के लिए जब तक हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए एक हों। बिना भेद हम एक दूसरे पत्रकार साथियों की मदद करें।चाहे संगठन या बैनर जो भी हो।उन्होंने मांग किया कि प्रदेश मान्यता कमेटी में हमारे संगठन के पदाधिकारियों को भी रखा जाय।प्रदेशिक सांस्कृतिक संयोजक आरके भट्ट ने आपसी सहयोग व सम्मान पर बल देते हुए कोष स्थापना पर चर्चा की।

इस दौरान श्री भट्ट, सचिव विनय कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय संयोजक राज सिंह, विजय कुमार राव, मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मण्डल सचिव अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा सहित मन्तोष जायसवाल, तहसील अध्यक्ष कसया सुधाकर उपाध्याय, कप्तानगंज तहसील सुख सागर प्रसाद,हाटा तहसील अध्यक्ष सरताज आलम,जिला सचिव आफताब आलम, जिला संगठन सचिव शम्स तबरेज, जिला कमेटी सदस्य उपेंद्र कुशवाहा,असलम अंसारी, अनुराग मिश्रा,महिला विंग अनुराधा यादव को मनोनयन पत्र सौंपा गया। अध्यक्षता करते हुए श्री शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हरिकेश दुबे,विकास मिश्रा,राहुल कुशवाहा,जितेंद्र पाण्डेय, मस्तराज शर्मा,अभय कुमार सिंह,खुर्शेद आलम सिद्दकी, फरियाद अली आदि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking