News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के सामान्य निर्वाचन हेतु जारी हुई अधिसूचना

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 6, 2021  |  9:52 PM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के सामान्य निर्वाचन हेतु जारी हुई अधिसूचना

कुशीनगर। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ( प्रमुख क्षेत्र पंचायत) एस0 राजलिंगम ने जनपद कुशीनगर की सभी 14 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के पदों पर सामान्य निर्वाचन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले की सभी 14 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों पर 08 जुलाई को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक नाम निर्देशन होगा। उसी दिन अपराहन 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 09 जुलाई को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक उम्मीदवारी वापसी होगी। 10 जुलाई को पूर्वान्ह 11:00 से अपराहन 3:00 तक मतदान व उसी दिन अपराहन 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी। इस संदर्भ में 14 विकास खंडों के 14 प्रमुख क्षेत्र पंचायत हेतु आरक्षण का वर्ग इस प्रकार हैं

सुकरौली – अनुसूचित जाति स्त्रियां।
दुदही – अनुसूचित जाति
मोतीचक- पिछड़े वर्ग की स्त्रियां।
नेबुआ नौरंगिया- पिछड़े वर्ग की स्त्रियां।
कसया- पिछड़ा वर्ग
पडरौना- पिछड़ा वर्ग।
तमकुही- स्त्रियां।
सेवरही – स्त्रियां ।

कप्तानगंज, रामकोला, विशुनपुरा, फाजिलनगर, खड्डा और हाटा अनारक्षित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रमुख क्षेत्र पंचायत) ने बताया कि निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा। और इस निर्वाचन में मतदान गुप्त मत द्वारा होगा। इस संदर्भ में सामान्य निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे एवं निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking