News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बच्चों को दिलाई गयी स्वच्छता की शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2023  |  5:44 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बच्चों को दिलाई गयी स्वच्छता की शपथ

कसया/कुशीनगर । स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरिओम योगा सेवा संस्था जोकवा बुजुर्ग में रविवार को बच्चों को स्वच्छता एवं साफ -सफाई रखने की शपथ दिलाई गईl इस अभियान अभियान में ग्रामीणो के साथ जनप्रतिनिधि,व अन्य समाजिक लोग भी शामिल हो रहे हैं।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

जोकवा बुजुर्ग स्थित हरिओम योगा सेवा संस्था के तत्वावधान में लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए संस्था की योगाचार्या निक्की मद्देशिया ने बच्चों को शपथ दिलाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे स्वच्छता के संदेश को अपने घर, परिवार से लेकर समाज के लगभग प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे। रविवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इसमें बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने घर, उसके आसपास के इलाके में न गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। बच्चों ने भी उत्साह के साथ संकल्प लिया कि उनके घर या रास्ते में कूड़ा दिखेगा तो वो साफ करने की कोशिश करेंगे। यदि कोई सार्वजनिक क्षेत्र में कूड़ा फेंकता दिखाई दिया तो उसे इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।सभी ने शपथ लिया कि स्वच्छता को बढ़ावा देंगे। हम किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं फैलाएंगे। यदि कोई गंदगी फैलाता हुआ मिला तो हम विनम्रतापूर्वक उसे ऐसा करने से रोकने का प्रयास करेंगे। उसे गंदगी से होने वाले नुकसान व स्वच्छता के फायदे के बारे में जानकारी देंगे। देश को स्वच्छ बनाने में हम अहम योगदान देंगे।

इस दौरान आदित्य पांडे, शुभम जायसवाल, अंकित गुप्ता,प्रिन्स गिरी रोहित गोड, अमित मद्धेशिया, शुभम जायसवाल युवक मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking