Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: अधिकारीयों ने किया परीक्षा केन्द्रो का निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क
May 24, 2023, 6:42 PM IST • अब तक 644 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • उ. प्र. मदरसा बोर्ड की परीक्षा क हुआ सम्पन्न

कसया/कुशीनगर। उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाजिल वर्ष 2023 की परीक्षा जो दिनांक- 17.05.2023 से 24.05.2023 तक प्रातः 08.00 बजे से 11.00 बजे तक एवं अपरान्ह 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक सम्पन्न होना था, के क्रम में आज दिनांक 24.05.2023 को परीक्षा का समापन हुआ। जिसमें परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु नामित अधिकारी, विशेष सचिव आनन्द कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ लखनऊ द्वारा जनपद कुशीनगर के आज 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

मदरसा मिस्बाहुल उलूम पिपरा रज्जब फाजिलनगर कुशीनगर, मदरसा इस्लामिया मकतब अहलादपुर कुशीनगर, मदरसा जामिया रजिविया शमसुल उलूम रजानगर पिपराकनक कुशीनगर,मदरसा दारूल उलूम अन्जुमन इस्लामिया कसया कुशीनगर। उक्त परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का कुशल संचालन पाया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राम जियावन मौर्य व खंड शिक्षा अधिकारी तमकुहीराज अंकिता सिंह भी उपस्थित थे।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi