News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फावड़े से काटकर वृद्ध की हत्या..रंजिश के कारण चचेरे भाई ने की हत्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2022  |  3:31 PM

1,458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फावड़े से काटकर वृद्ध की हत्या..रंजिश के कारण चचेरे भाई ने की हत्या WhatsApp
Responsive image

अहिरौली/कुशीनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरी में सोमवार की सुबह भोर में चचेरे भाई बासदेव (उम्र 70 वर्ष) की मुरारी शर्मा (लगभग 65 वर्ष) ने फावड़े से वार करके हत्या कर दी।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

बताते चलें कि बासदेव शर्मा सुबह अपने चचेरे भाई मुरारी शर्मा के साथ सुबह भोर में बैठ कर अलाव ताप रहे थे। थोड़ी देर बाद किसी बात पर दोनो में कहा सुनी होने पर मुरारी ने अपने चचेरे भाई बासदेव पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश भी बताया जा रहा हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद गिरफ्तार हत्यारोपी पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

मौके पर अहिरौली पुलिस के सीओ पियूषकांत राय भी पहुंचकर हत्या के कारणों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने भी परिवारजनों से मुलाक़ात की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking