News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के साथ युवा समाजसेवी राजन सिंह ने एक स्वर में राष्ट्रगान का उच्चारण कर तिरंगा का सम्मान किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2022  |  9:11 PM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के साथ युवा समाजसेवी राजन सिंह ने एक स्वर में राष्ट्रगान का उच्चारण कर तिरंगा का सम्मान किया
  • भारतीयों के लिए तिरंगा झंडा मान शान है: गौरव कुमार राय

कसया/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के 73वें वर्षगांठ पर सामाजिक संगठन एक्सीलेंस चिल्ड्रन एकेडमी स्वामी दयानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज के होनहार बच्चों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में उपस्थित बच्चों ने मास्क लगाकर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनायाl

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर ध्रुव राय समिति के संस्थापक व संरक्षक गौरव कुमार राय ,विवेक राय कार्यालय अधीक्षक राजन सिंह ने मां सरस्वती जी व भारत माता जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये,कार्यक्रम का संचालन पाठशाला कि संचालिका रंजना भारती द्वारा किया गया lराष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाते हुए उपस्थित अतिथियों ने ध्वजारोहण कर बच्चों के साथ एक स्वर में राष्ट्रगान का उच्चारण किये तथा देश के वीर शहीदों व महापुरुषों के सम्मान में नारा लगाये, उपस्थित लगभग पचास होनहार बच्चों में संगठन संचालक ने तिरंगा झंडा व मिठाईयां भेंट कर गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं दियेlबच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगठन संस्थापक राय ने कहा कि देश कि आजादी में महापुरुषों का अमूल्यनीय योगदान रहा है,गणतंत्र दिवस के दिन हम महापुरुषों के बलिदान को याद करते और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महापुरुषों की भांति अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे, उसकी आन-मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहेंगे और दोबारा कभी अपने देश को गुलामी की ज़नज़ीरो में बंधने नहीं देंगे हम सभी को देश भक्तो से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की हिफाज़त के लिए तैयार रहना चाहिए।इसी क्रम में संगठन संचालक व युवा समाजसेवी/ पत्रकार राजन सिंह ने देश कि आजादी व संविधान के ज्ञान का बोध कराते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया और संविधान लागू किया गया था तथा हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया,प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचाईयों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और प्रत्येक भारतवासियों का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।

इस अवसर पर अध्यापक संतोष गौड़, अध्यापिका प्रेमशिला देवी, शशिबाला गौतम, चांदनी, मानसी सिंह,सुधा माली, सोनी, अमित मिश्रा व काफी मात्रा में छात्र और छात्राएं उपस्थित रहेl

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking