News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत निर्मित विभागीय सामूहिक दुकानो का किया गया स्थलीय निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2022  |  9:32 PM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत निर्मित विभागीय सामूहिक दुकानो का किया गया स्थलीय निरीक्षण

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास) रश्मि मिश्रा ने बताया कि दिनांक-05-07-2022 को मा० श्री विश्वनाथ जी उपाध्यक्ष, उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि०, के द्वारा जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड दुदही, पडरौना, रामकोला के स्पेशल कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत निर्मित विभागीय सामूहिक दुकानो का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि अधिक से अधिक लाभार्थियों ने अपनी आंवटित दुकानों में स्वयं व्यवसाय न करके भाड़े पर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया है और कुछ स्थलों की दुकाने पूर्ण रूप से धवस्त हो गई है।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

इस क्रम में दुदही में “निर्मित दुकान संख्या 02 और 03 को एक व्यापारी ने खरीद कर ग्राम पंचायत की दुकान में शामिल कर लिया है जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुये समस्त आवंटित लाभार्थियों एवं किरायेदारो को निर्देशित किया गया है कि आप दुकान खाली करके लाभार्थी को सौप दे। और यदि कोई लाभार्थी स्वय दुकान नही करता है तो इसे किसी अन्य जरूरतमंद अनुसूचित जाति के व्यक्ति को आवंटित कर दी जायेगी।

मां० उपाध्यक्ष जी द्वारा निगम की अन्य योजनाओं लाण्ड्रीड्राईक्लीनिंग, टेलरिंगशॉप एवं न0क्षे0 दुकान निर्माण योजना का भी स्थलीय सत्यापन करतें हुये निगम के कमचारियों एवं विकास खण्ड पर तैनात समस्त ग्राम / सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को विभागीय ऋणों की अधिक से अधिक वसूली हेतु निर्देशित
किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking