कसया/कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में, कुशीनगर कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राय में बुधवार को पंचायत भवन पर लैंगिक समानता और महिला संरक्षण और अधिकार के बिषय में एक जागरूकता अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिविर के मुख्य अतिथि रवि कांत यादव अपर जिला जज व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि महिलाओं को पितृसत्तात्मक आधिपत्य के कारण महिलाओं के साथ अनादि काल से भेदभाव होता रहा है. विभिन्न अनिवार्य अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों एवं समझौतों के बावजूद यह भेदभाव बना हुआ है. दुनिया भर में, प्रजनन अधिकार, श्रम, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित कानून पहले भी महिलाओं को दबाने के साथ-साथ उन पर अत्याचार और शोषण करने के लिए उपयोग किए जाते थे और आज भी यह परिपाटी बनी हुयी है. अनेक देशों में समान अधिकारों से संबंधित कानूनों के बावजूद वास्तविकता यह है कि पुरुषों को आर्थिक लाभ या उपार्जन अधिक आसानी से प्राप्त करने के अवसर अधिक और सरलता से मिलते हैं.
यही नहीं, राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व उनके अनुपात से कहीं अधिक है. संस्कृति से लेकर खेल जैसे क्षेत्रों में भी पुरुषों का हस्तक्षेप महिलाओं के अनुपात में बहुत ज्यादा है. इसे संतुलित करने की आवश्यकता है महिला एवं लैंगिक असमानता को दूर करना उन लोगों पर निर्भर करता है जो इसे राजनीतिक एजेंडे के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं. प्रसंगवश, ग्लोबल ग्रीन्स के चार्टर में सामाजिक न्याय के सिद्धांत की दृष्टि इस प्रकार है तहसीलदार धर्म बीर सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकार के लिए सभी प्रकार की मांग किया जा रहा है लेकिन महिला अपने अधिकार क्षेत्र को जागरूक होकर अपने अधिकार को हासिल करे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाजउद्दीन व संचालन राजस्व निरीक्षक मुरारी लाल श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर हल्का लेखपाल रत्न मंजरी संध्या साह राजकुमार बर्मा बिजय मिश्रा सुनील तिवारी ओमप्रकाश संतोष कुमार आदि मौजूद रहे
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…