कुशीनगर। राजकीय आईटीआई पडरौना प्रधानाचार्य शरद चंद्र सागरवाल ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई 2022 को राजकीय आईटीआई पडरौना में एक दिवसीय प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेला/ रोजगार मेले का आयोजन किया गया । रोजगार मेले में रेमसंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुड़गांव हरियाणा, दाना अनन्द लिमिटेड पुणे, वेलस्पुन फ्लोरिंग प्रा0 लिमिटेड हैदराबाद, टेकफोर्स कम्पोजिट प्रा0 लिमिटेड इंदौर, बजाज मोटर्स गुड़गांव कंपनी ने प्रतिभाग किया, जिसमें 537 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के माध्यम से प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेले में 28 एवं रोजगार मेले में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
उक्त मेले में समस्त कार्य देशक, समस्त अनुदेशक,कार्यालय सहायक व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के अधिकारीगण/ कर्मचारी गण/ कौशल विकास मिशन कुशीनगर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…