पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के संयोजक का भब्य स्वागत ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंगबस्त्र देकर किया।
विकाश खंड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पकड़ियार बाजार मे ग्राम प्रधान नीतेश चौधरी,सामाजिक कार्यकर्ता ऐतुल्ला सिद्दीकी ने मिठाई खिलाकर अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि एक पढ़ी लिखी बेटी दो घरो को रोशन करती है।बेटियों के बिना किसी का घर नही सँवर सकता।बेटियाँ शक्ति है,लक्ष्मी है,त्याग की प्रतिमूर्ति है बेटी है तो कल है। जिस घर मे बेटी नही वह घर अधुरा है। मोदी व योगी सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान मे आप सभी जुड़कर कार्य करे।जिससे आने वाला सुन्दर कल बेटियों के खिलखिलाते चेहरे से घर समाज व देश जगमग हो सके।
इस दौरान रामाश्रय कुशवाहा युगुलकिशोर कुशवाहा, राकेश मोहन, डा. डी. के. हीरा, धर्मेंद्र जायसवाल, बेचन कुशवाहा, भीम, जयप्रकाश मिश्र, महेन्द्र कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…