News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: देव दीपावली कार्यक्रम को लेकर आयोजको ने किया बुद्धा घाट का निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2021  |  10:37 PM

462 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: देव दीपावली कार्यक्रम को लेकर आयोजको ने किया बुद्धा घाट का निरिक्षण

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देव दीपावली कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम के आयोजक एवं जुड़े हुए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल बुद्धा घाट का व्यवस्था की दृष्टि से निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था के लिए स्थानीय सभासद रामाधार यादव व सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई l कार्यक्रम की चर्चा करते हुए वाइटल केयर फाउंडेशन के सचिव अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत वर्षों से देव दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्था कराती रही है।इस वर्ष 25हजार दीयों से बुद्धा घाट जगमग होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी होंगे तथा कोरोना काल मे चिकित्सा व सामाजिक कार्यों में जिन्होंने सेवा किया उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कला साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षण कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी l कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के आचार्य द्वारा बुद्धा घाट पर आरती होगी l कार्यक्रम में प्रख्यात विद्वान शरद मणि त्रिपाठी जी अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अनिश सोनी, कवि चंदेस्वर शर्मा परवाना, डा चारू शीला , उपस्थित होंगेl

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking