News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु ग्राम अदालतों का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2023  |  7:04 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु ग्राम अदालतों का आयोजन

कुशीनगर। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी आलोक कुमार ने बताया कि चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन वादों के त्वरित निस्तारण हेतु वादकारियों के हित के दृष्टिगत जनपद के उप संचालक चकबंदी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी तथा सम्बंधित चकबंदी अधिकारी समन्वय स्थापित कर किसी ग्राम से सम्बंधित आपत्ति/अपील/निगरानी की सुनवाई हेतु चिन्हित करते हुए ग्राम अदालतों का आयोजन कर अभियान स्तर पर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गये हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उक्त के अनुपालन में चकबंदी न्यायालयों में विचाराधीन समस्त वादों (आपत्ति/अपील/निगरानी) के त्वरित निस्तारण हेतु वादकारियों के हित के दृष्टिगत ग्रामों को चिन्हित कर ग्राम अदालतों का आयोजन किये जाने हेतु माह सितम्बर, 2023 की कार्य योजना इस प्रकार है l ग्राम रामपुर गोनहा तहसील खड्डा पंचायत भवन पर दिनांक 15/09/2023 को, तहसील तमकुहीराज के ग्राम दोघरा में प्रा0पाठ0 पर दिनांक 22/09/2023को , तहसील तमकुहीराज के ग्राम रामपुर पट्टी में पंचायत भवन पर दिनांक 29/09/2023 को न्यायालय उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, चकबंदी अधिकारी न्यायालय ग्राम अदालतों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking