News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मेजबान संजय क्लब को पराजित कर पडरौना की टीम फाइनल में

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 18, 2024  |  9:19 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मेजबान संजय क्लब को पराजित कर पडरौना की टीम फाइनल में
  • 44 वां सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित शनीचरी खेल मैदान में संजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित 44 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टाउन क्लब पडरौना ने मेजबान संजय क्लब बरवाराजापाकड़ को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

प्रतियोगिता के छठवें दिन रविवार को पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर के बाद सातवें मिनट में बरवाराजापाकड़ के खिलाड़ी ने गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन पडरौना के खिलाड़ियों ने क्रमश : 25 वें 30 वें मिनट में दो गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली जो अंत तक कायम रहा।

पडरौना ने मैच जीत फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन यूनियन के पूर्व डायरेक्टर रामबिहारी राय, पूर्व जिपंस मनोज गुप्ता व डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोशिएशन के सचिव भीम गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मुख्य निर्णायक प्रभात कुमार मिश्र, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, प्रमोद प्रसाद ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक महमूद अंसारी रहे। आयोजक मुन्नीलाल गोंड, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking