कुशीनगर। फाजिलनगर के बरदहा बाजार में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर क्षेत्र के विद्वज व अपने क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। परशुराम जयंती के अवसर पर सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा विद्वान पंडित मंडली द्वारा भगवान परशुराम कए जन्मोत्सव को विधिविधान से मनाया गया। इसके बाद यह आयोजन एक सभा मे बदल गई। सभा को संबोधित करते हुये प्राचार्य डॉ. संजय मणि त्रिपाठी कहा कि भगवान परशुराम के वंशज को अपनी शक्तियों को पहचान करनी होगी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक द्विवेदी,गिरीश पांडेय, अजय शुक्ल व प्रो.केशव पाठक, प्रमोद पाण्डेय,राधेश्याम पाण्डेय, ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज को संगठित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम को विनय त्रिपाठी, मनीष तिवारी, डॉ प्रभाकर मिश्र, मनोज पाण्डेय, नवनीत त्रिपाठी, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, सत्यम शुक्ल,कौशलेश पांडेय,रामजीत पांडेय, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जनार्दन उपाध्याय व रामजीत पाण्डेय ने संयुक्त रूप तथा संचालन विजय मिश्र ने की। इस दौरान अनुराग पाण्डेय, सर्वेश मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, हैप्पी पाण्डेय, अजय उपाध्याय, अजय तिवारी, विनोद तिवारी, बबलू पाण्डेय, पंडित भोला पाण्डेय,अंशुमान त्रिपाठी, रविन्द्र चौबे, अजय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…