News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 22, 2023  |  7:21 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

साखोपार/कुशीनगर।पडरौना ब्लाक के लगभग अर्ध शतक चयनित ग्राम पंचायतों में एसएलडब्ल्यूएम (सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) परियोजना स्वच्छता के साथ ही जल संरक्षण में भी वरदान साबित होगी।परियोजना पूरी होने के बाद न सिर्फ पंचायतों में लोगों के घरों से निकलने वाले जल का प्रबंधन होगा,बल्कि घरों से निकलने वाले कूड़े आदि ठोस कचरे का भी व्यवस्थित निस्तारण किया जा सकेगा। इसी को लेकर चयनित ग्राम पंचायत के मिस्त्रियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

एसएलडब्ल्यूएम के तहत चयनीत ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना बनवाई जा रही है। पंचायत के किसी एक मजरे में पक्की नाली बनाकर उससे लोगों की घरों से निकलने वाले गंदे पानी को जाली लगाकर चेंबर द्वारा मुख्य नाली से जोड़ दिया जाता है।इतना ही नहीं बारिश का पानी भी उन्हीं नालियों के माध्यम से आगे बने तीन छोटे-छोटे पक्के तालाबों में गिरता है और वहां एक के बाद एक तालाब से छनकर साफ जल मुख्य तालाब में पहुंचता है।इसी प्रकार ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए तालाब के किनारे एक कमरे व तीन पक्के टैंक का निर्माण होगा,जिसमें लोग अपने घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग डालेंगे।इस प्रकार ठोस एवं तरल दोनों कचरों का निस्तारण आसानी से हो जाएगा।

इसी योजना को लेकर धर्मपुर बुजुर्ग पंचायत भवन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण धर्मपुर बुजुर्ग में संपन्न हुआ जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत पड़रौना रामबेलास प्रसाद, कंसल्टिंग इंजीनियर निरंजन सिंह, कुमारी मधु भारती,खण्ड प्रेरक धीरज पांडेय,अभिजीत राय,ग्राम प्रधान मुकेश प्रताप सिंह,राजगीर मिस्त्री गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking