News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अबिलम्ब किया जाय गन्ना किसानों का बकाया भुगतान: रामचन्द्र सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 1, 2021  |  9:23 PM

1,050 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अबिलम्ब किया जाय गन्ना किसानों का बकाया भुगतान: रामचन्द्र सिंह
  • सेवरही व कप्तानगंज चीनी मिल को मिला नोटिश, एक सप्ताह के अंदर किसानों का करें भुगतान

कप्तानगंज/कुशीनगर। खबर का असर : बीते एक सप्ताह में किसानों के गन्ने का भुगतान 3336.73 लाख मिलों द्वारा किया गया है और कप्तानगंज चीनी मिल पर गन्ने का भुगतान 5614.34 लाख रूपये बकाया उसका भुगतान अविलम्ब कराने में मुख्यमन्त्री योगी अपना भरपूर सहयोग करें।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

मिली जानकारी के अनुसार जनपद कुशीनगर में किसानों के गन्ने का भुगतान पिछले एक सप्ताह पहले 13320.02 लाख रूपये जनपद के पाँचों चीनी मिलों पर बकाया था जिसको लेकर वेटरनस एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा व भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष, कुशीनगर रामचन्द्र सिंह ने आवाज उठाया। जिसमें जनपद की चार चीनी मिलों द्वारा 3336.73 लाख रूपये का भुगतान विगत एक सप्ताह के अन्दर कर दिया गया। पेराई सत्र 2020-21 में ढाढा वुजुर्ग (हाटा) पर 560.45 इसका भुगतान 97.19 प्रतिशत, रामकोला (पी) पर 684.19 इसका भुगतान 96.67 प्रतिशत, कप्तानगंज पर 5614.34 लाख इसका भुगतान 37.50 प्रतिशत, सेवरही पर 2600.97 इसका भुगतान 81.36 प्रतिशत और खड्डा पर 523.34 लाख रूपये इसका भुगतान 91.20 प्रतिशत किसानों के गन्ने का भुगतान बकाया है।कुशीनगर: अबिलम्ब किया जाय गन्ना किसानों का बकाया भुगतान: रामचन्द्र सिंहगुरूवार 01 जुलाई 2021 शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी श्री वेद प्रकाश सिंह से मोबाईल से वार्ता करके जनपद में किसानों के गन्ने के भुगतान की स्थिति की जानकारी हाशिल की, तो उनके द्वारा उपरोक्तजनपद के सभी मिलों के भुगतान की जानकारी दी, उन्होंने यह भी बताया कि सेवरही और कप्तानगंज चीनी मिलों के ऊपर नोटिस जारी कर दिया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर किसानों के गन्नें का भुगतान नही किया गया तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया की जनपद की ढाढा वुजुर्ग (हाटा), रामकोला (पी), और खड्डा चीनी मिलों द्वारा भुगतान इस पेराई सत्र का हो जायेगा। सेवरही चीनी मिल का पूरा चीनी बेच दिया जाय तो इस सत्र का भुगतान हो सकता है लेकिन कप्तानगंज चीनी मिल का पूरा चीनी भी बेच दिया जाय तब भी लगभग 40 करोड़ रूपये बकाया रह जायेगा। कप्तानगंज क्षेत्र के किसान अपने गन्ने के भुगतान को लेकर काफी दिक्कतों का सामना कर रहे है। वेटरनस एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा व भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष, कुशीनगर रामचन्द्र सिंह सूबे के मुख्यमन्त्री योगी जी से माँग करते है की किसानों की गाढ़ी कमाई का रुपया कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया है उसका भुगतान अविलम्ब कराने का कष्ट करें जो किसान हित होगा।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking