News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पूर्णतया किये जायेंगे ऑनलाइन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2022  |  6:09 PM

489 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पूर्णतया किये जायेंगे ऑनलाइन

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सूचित किया है कि दिनांक 01 मार्च 2022 से सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पूर्णतया ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था दी गई है। इस क्रम में कार्यालयाध्यक्ष /आहरण वितरण अधिकारी के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्त के 03 महीने पूर्व ई पेंशन पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए है।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

जिलाधिकारी ने बताया कि यह संज्ञान में लाया गया है कि शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी का पालन जनपद के अधिकांश कार्यालयाध्यक्ष/ आहरण वितरण अधिकारी द्वारा नहीं किया जा रहा है। इस शिथिलता के कारण उनका उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जा सकता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी के रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले कुल 61 कार्मिकों के सापेक्ष 51 कार्मिकों के पेंशन प्रकरण ई पेंशन सिस्टम पर अद्यतन अपलोड नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थिति के समाधान के उद्देश्य से पेंशन प्रकरणों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु अधोहस्ताक्षरी द्वारा प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है।

इस क्रम में आगामी महीने से प्रतिमाह होने वाली समीक्षा बैठक में ई पेंशन के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दृष्टिगत पेंशन प्रकरण को निर्धारित समय सारणी के अंतर्गत अपलोड किया जाना सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking