गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज अड्डा
पडरौना/कुशीनगर। मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पडरौना शहर में दिनभर दान-पुण्य की हौड़ रही और लोगों ने पवित्र जलाशयों में स्नान व पूजा-अर्चना की। इसके बाद पडरौना शहरवासियों ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। शहर में मकर संक्रांति को लेकर दिनभर उत्साह रहा। शहरवासियों ने अल सवेरे उठकर स्नान व पूजा-अर्चना की। इसके बाद आस्था व श्रद्धा के साथ दान-पुण्य किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सभी ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। लोगों ने गोशालाओं में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया तो कई लोगों ने अलग-अलग तरीके से विभिन्न वस्तुओं का दान किया। पडरौना नगर में युवा बच्चे रंग-बिरंगे पतंगों को लेकर पतंगबाजी की। लोगों में दिनभर पतंगबाजी को लेकर जोरदार उत्साह नजर आया। बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों ने भी पतंगबाजी का आनंद उठाया।
खिचड़ी और पतंगबाजी: मकर संक्रांति के पर्व-उत्सव की बात हो और इसमें खानपान की पंगत न जमे तो पडरौना शहर में युवाओं के साथ बच्चों का मूड कैसे बने। पूरी रात भले ही ढूंढा बनाने और पंट्टी के लिए गुड़ गलाने-जमाने में बीते मगर सुबह से ही किचन एक बार फिर खटर-पटर से गूंज जाता है। पूरी तरह घी में चुपड़ी पंचमेल दाल की खिचड़ी,दही,अचार, पापड़,सलाद के संयोग से सजी थाल देख जुबान से लेकर पेट तक तर हो जाता है। तिलवा -पंट्टी, गंट्टा-गजक, लाई-ढूंढा समेत खानपान का अंदाज भी इसकी रंगत को बढ़ाता है। पडरौना नगर के महावीरी गली स्थित एक पतंग की दुकान खोल रखे बंटी गुप्ता बताते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पतंग की बिक्री की नहीं है,पतंग की दुकान खोल रखे हरी गुप्ता कहते हैं कि मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक और टीवी गेम के चलते पतंगबाजी करने वाले युवाओं की रियल में पतंग खरीद कर पतंगबाजी करने में दिलचस्पी नहीं है इसलिए इस बार बिक्री में कमी आई है |
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…