कुशीनगर। देश में सड़क दुर्घटना सबसे ज्यादा जन हानि होती है। प्रत्येक वर्ष लगभग चार लाख लोग सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं।विश्व में भारत सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना वाले देशों के क्लब में शामिल है। विश्व शक्ति के रूप में उभरते हुए देश के लिए यह आदर्श स्थिति नहीं है। अगर भारत को महाशक्ति के रूप में अपने आप को विकसित करना है तो यहाँ के नागरिकों को समर्थ और जिम्मेदार बनाना होगा।
सड़क दुर्घटना को रोकना जिम्मेदारी और जागरूकता का विषय है। अगर हम यातायात के नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करें तो सड़क दुर्घटना को काफी हद तक कम किया जा सकता है ।उपरोक्त बातें युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री प्रो विराट चंद्र कौशिक ने युवा कल्याण परिषद की तरफ से आयोजित यातायात जागरूकता रैली को रवाना करते समय कहीं। रैली बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर से प्रारंभ होकर महानिर्वाण मंदिर तक गयी।पुनः वहाँ से वापस होकर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर डॉ ज्ञानेश कुमार सिंह,आदित्य कुमार चंद, विवेक कुमार गोंड़ , सत्यम तिवारी ,बीसी रामाश्रय कन्नौजिया , रामनयन सिंह , रामप्रवेश कुशवाहा , रामानन्द कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पीआरडी के जवान सम्मिलित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…