कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्थली कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी सड़क मार्ग से होते हुए देवरिया से कसया पहुंचने पर सबसे पहले कसया तिराहे पर चंद्रशेखर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहिद पार्क पहुंचे जहां पर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कुशीनगर डिग्री कॉलेज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मे शामिल होते हुए कुशीनगर जनपद के एक ही माता पिता के 2 पुत्र राकेश मल व प्रिंस मल पुत्र प्रमोद मल के लड़के यूपी के पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए। जिनको सम्मानित किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करतें हुए कहा कि ये दोनों होनहार काबिले तारीफ है और इनके जैसा सबको बनने कि इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए l हमारी सरकार हर होनहारो व काबिल विद्यार्थियों को ऊपर उठने के लिये हर संभव मदद योजनाओं के माध्यम से दें रही है l कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्य मंत्री ने कुशीनगर स्थित बुध मार्ग पर प्लास्टिक निरोधक की साफ सफाई की व्यवस्था देखें l इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 से देशभर में प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया गया था । जिसको 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जो अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा इस अवसर पर 75लाख टन देश भर से प्लास्टिक एकत्र किया जाएगा प्लास्टिक मुक्ति के लिए इससे पहले हम देवरिया में थे वहां से कुशीनगर आए हैं और यहां से महाराजगंज जाएंगे 31 दिनों में देश के 75 जिलों में जाकर सारे सरकारी तंत्र को यह जिम्मेदारी दी जाएगी की कस्बा से लेकर गली मुहल्लों और गांव तक इस अभियान को चलाया जाय । जिससे हमारा देश प्लास्टिक मुक्त हो सके l भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा इस अभियान को हर कीमत पर सफल बनाया जाएगा।इस मौके पर कुशीनगर सांसद विजय दूबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,विनय राय, प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज अमृतांशु शुक्ल, दिवेंदु मणि, बाबू चकमा, ओमप्रकाश जयसवाल आदि कॉलेज के शिक्षक व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…