News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: होटल पर पुलिस और तहसील प्रशासन की छापेमारी,हुआ सील

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 23, 2023  |  7:51 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: होटल पर पुलिस और तहसील प्रशासन की छापेमारी,हुआ सील
  • बुद्ध स्थली कुशीनगर में संचालित होटल और गेस्ट हाउस पर चल रहा देह व्यपार का खेल
  • प्रशासन बीते 7 दिनों में कई होटलों पर कर चुका अब तक कई छापेमारी

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली कुशीनगर में संचालित होटल और गेस्ट हाउस पर चल रहा देह व्यपार का खेल चल रहा है जिसका खुलासा छापेमारी में हो रहा है,शुक्रवार को नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता और कसया पुलिस द्वारा हाईवे किनारे संचालित कुशीनगर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को छापेमारी की गई। इस दौरान एक जोड़ा नाबालिक सहित दो जोड़े युवक और युवतियां पकड़े गए। कसया पुलिस और नायब तहसीलदार ने उनको कब्जे में लेते हुए होटल को शील कर दिया। पकड़े गए एक पर धारा 34 की कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया

प्रशासन बीते 7 दिनों में कई होटलों पर अब तक कई छापेमारी कर चुका है,इसकी भनक लगते ही अन्य होटल संचालक कमरे खाली कराने लगे।नगर में संचालित हो रहे होटल एवं गेस्ट हाउसों में अवैध देह व्यापार का मामला खूब चर्चा में रहता है,अक्सर पुलिस छापेमारी करती है लेकिन यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। छापेमारी कर होटल से पकड़कर लाया जाता है। उनसे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जाता है। शुक्रवार को सूचना पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने एनएच 28 पर स्थित कई होटलों और गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। जिसमे राज गेस्ट हाउस में एक जोड़ा नाबालिक सहित दो जोड़ा पकड़े गए। होटल संचालक होटल छोड़कर फरार हो गया। प्रशासन द्वारा गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, एसआई विवेक पांडेय, एसआई अंजली त्रिपाठी, एसआई अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रिया सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

इस बाबत नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने बताया कि गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान दो जोड़े पकड़े गए हैं।गेस्ट हाऊस को सील कर दिया गया है। जिन्हे पुलिस को कार्रवाई के लिए सौप दिया गया है।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking