News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: धर्म छिपाकर शादी रचाने पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 26, 2024  |  1:10 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धर्म छिपाकर शादी रचाने पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kushinagar News: अहिरौली बाजार/ कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 25 फरवरी की रात धर्म और जाति छिपा कर शादी रचाने पहुचे दुल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पूर्व से ही एक युवक से फोन के माध्यम से हुआ जिससे उसकी बात होती रहती थी यह युवक अपने जाति और धर्म और सभी तथ्यों को छुपाकर युवती से बात करता रहा तथा अपने को पुलिस विभाग में दरोगा बताता था और अपने को हिंदू धर्म का अनुसूचित जाति का व्यक्ति बताता था।इस बीच दोनो मे प्रेम प्रसंग बढ़ता गया और दोनों शादी के लिए राजी हो गए। उसके बाद लड़की के पिता ने स्वजातीय समझ कर उससे अपनी बेटी का शादी करने के लिए राजी हो गए। युवक ने युवती के पिता को गोरखपुर में अपने आवास पर बुलाया और दूसरे के मकान को अपना मकान बता कर वहीं नाश्ता पानी कराया और शादी की तिथि 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को तय कर दी गई तथा बारात लेकर आने की बात कही फिर विवाह के दिन ही उसने लड़की के पिता को फोन कर बताया कि मेरी मां का हार्ट अटैक हो गया है और मैं बारात लेकर नहीं आ सकता मैं केवल अपने पिता और भाई को लेकर आऊंगा इस पर लड़की पक्ष वाले राजी हो गए तथा वह शादी करने के लिए लड़की के गांव पहुंचा जहां बड़े ही हर्ष से लड़की और लड़के ने जयमाल किया लेकिन जब अन्य रस्म की बात आई तो उसमें डुप्लीकेट जेवर और कपड़े उस स्तर के नहीं मिलने पर लड़की वालों ने विरोध करना शुरू किया और शक हो गया तब तक मामला खुल गया तथा किसी ने लड़के के सिर पर बाल को पकड़ा तो वह बाल का बिग लगाया था उसके हाथ में आ गया और काफी हंगामा होने के बाद उसका भेद खुल गया।जो अपना पता और जाति धर्म सभी तथ्यों को छिपा कर शादी कर रहा था। काफी हो हल्ला मचने के बाद लड़की के पक्ष के लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा अपने हमराहियों के साथ रात में ही पहुंचे और उस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आए। जहां उससे पूछताछ किया जा रहा।वही लड़की के पिता ने बताया कि फोन पर बात करने पर यह अपने आप को पुलिस विभाग में कार्यरत दरोगा बताता था तथा कहा कि बस्ती जनपद में मेरी पोस्टिंग है और काफी झांसा पढ़ाता रहा। लेकिन सच्चाई खुलने के बाद आज सभी लोग दंग रह गए और लड़की पक्ष जो दो कट्ठा जमीन बेचकर अपनी बेटी के शादी का इंतजाम किया था उसके अरमानों पर पानी फिर गया तथा लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। लव जिहाद का मामला बताया जा रहा है इसके बाद लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी स्थानी थाने पहुंचे और इस मामले की जानकारी लिया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार बोले

इस विषय में न्यूज अड्डा से बता करते हुए थानाध्यक्ष अहिरौली बजार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking