News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस ने तीन अंतरप्रांतीय शराब तस्करों को दबोचा…दो लग्जरी गाड़ियों और पिकप से अवैध शराब की खेप बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2023  |  3:48 PM

209 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस ने तीन अंतरप्रांतीय शराब तस्करों को दबोचा…दो लग्जरी गाड़ियों और पिकप से अवैध शराब की खेप बरामद

कुशीनगर । जिले की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध शराब की खेप को बरामद किया है। तरयासुजान पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो लग्जरी वाहनों से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद करते हुए दो अंतर प्रांतीय तस्करो को गिरफ्तार किया है,वही कोतवाली पडरौना पुलिस ने माल वाहक पिकप में कुरकुरे के बीच छिपा कर ले जाई जा रही अंग्रेजी अवैध शराब की खेप को बरामद करते हुए एक तस्कर को दबोचने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को आले सुबह थाना तरया सुजान पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा तरया लच्छीराम चौराहा के पास से दो अंतर प्रांतीय अभियुक्तों इन्दल राय पुत्र स्व0 रामनरायन राय निवासी अन्दामा थाना कटरा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार,राजीव कुमार पुत्र सिकन्दर पासवान निवासी खबरा उर्फ किरतपुर गुरदास थाना सदर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद मारुति स्विफ्ट कार व एक अदद महिंद्रा स्कार्पियो से तस्करी कर ले जायी जा रही 39 पेटी बियर किंगफिशर, 18 पेटी अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस, 7 पेटी बंटी बबल देशी शराब (कुल कीमत लगभग 233500- रु0) की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए काफी संजीदा है,उन्होंने अपने मातहतों को अवैध शराब की परीगमन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश दे रखा है जिस कड़ी में रविवार को प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान मय टीम , निरीक्षक सुशील शुक्ला प्रभारी स्वाट मय टीम ने उपरोक्त कामयाबी पाई है।

पिकप वाहन से 12 बोरी कुरकुरे में छिपाकर ले जायी जा रही 24 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद एक गिरफ्तार

रविवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर परसौनी नहर खिरीया टोला के पास से एक अंतर प्रांतीय अभियुक्त सलीम उर्फ बब्लू पुत्र मजीद मियां उर्फ तस्लीम साकिन बासपुर पिपरा थाना सोहदरा जिला बेतिया बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिकप वाहन से ले जायी जा रही कुल 12 बोरी कुरकुरे, में छिपा कर ले जायी जा रही 24 पेटी मे 1152 पाउच 8 पीएम फ्रुटी 180ml प्रत्येक व 24 बोतल रॉयल स्टेज सुप्रीयर व्हिस्की प्रत्येक 750ml प्रत्येक की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सनद हो की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना,उ0नि0 अमित कुमार सिंह,उ0नि0 उत्तम सिंह , का0 रितेश कुमार राय,का0 हरिराम यादव थाना कोतवाली पडरौना की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking