News Addaa WhatsApp Group Join करें

अवैध नशा कारोबारियों पर कुशीनगर पुलिस ने कसी नकेल! ट्रक से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 16, 2023  |  6:01 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध नशा कारोबारियों पर कुशीनगर पुलिस ने कसी नकेल! ट्रक से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की चौराखास पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को एक कंटेनर ट्रक से 01 कुन्तल से अधिक गांजा बरामद हुआ है. बरामद गांजे की कीमत लगभग 23 लाख आंकी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये गांजा असम से ट्रक में भरकर लेजाया जा रहा था. आपको बता दे पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के अगुवाई में कुशीनगर पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर नकेल कास रही है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने बतया की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मांदक/द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को धुनवलिया के पास से थाना चौराखास पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मौके से एक कन्टेनर नम्बर NL 01 AF 1153 से तस्करी कर ले जाये जा रहे 01 कुन्तल 09.600 किग्रा0 अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग – 51 लाख 92 हजार रुपये) की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 146/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नरेंद्र यादव पुत्र दूरबीन सिंह सा0 गोनार थाना सहावर, जिला कासगंज (उ0प्र0) और हर्षवर्धन पुत्र शिशुपाल सिंह माथुर सा0 असरोही थाना करहल जिला मैनपुरी के रूप में हुई है, पुलिस द्वारा ने पुछताछ में तस्करो ने पुलिस को बताया कि यह गांजा हम लोग आसाम राज्य से लेकर आ रहे थे जसको बिहार व कुशीनगर सहित आसपास के जनपदों में ग्राहक सेट कर उचित दाम पर बेच देते हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार थाना चौराखास मय टीम अ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ला मय स्वाट टीम सामिल रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking