News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस नही मनाती श्री कृष्ण जन्मोत्सव,क्या है कारण पढ़िये खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2021  |  1:10 PM

1,534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस नही मनाती श्री कृष्ण जन्मोत्सव,क्या है कारण पढ़िये खबर!

कुशीनगर । आज श्री कृष्ण का जन्मोत्सव का पावन दिन है। हर जगह लोग अपने तरीके से भगवान का जन्मोत्सव मनाने में जुटे है। भगवान का जन्म बंदी गृह में होने के कारण सूबे के हर बन्दी गृहों में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है,लेकिन कुशीनगर जनपद के थानों में पिछले सताइस वर्ष से जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

आखिर क्यो नही मनाई जाती है श्री कृष्ण जन्मोत्सव

देवरिया जनपद से अलग होकर कुशीनगर जनपद के अस्तित्व में आने के बाद सरकारी महकमों में जश्न का माहौल था। 1994 में पुलिस महकमा पहली जन्माष्टमी पडरौना कोतवाली में बड़े धूमधाम से मनाने में लगा हुआ था । जहां पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ही सभी थानों के थानेदार और पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस को कुबेरस्थान थाने के पचरूखिया घाट के पास उस समय आतंक के पर्याय बन चुके जंगल पार्टी के आधा दर्जन डकैतों के ठहरने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाने की सूचना मिली।इस सूचना के आधार पर कुबेरस्थान थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेन्द्र यादव और उस समय के इंकाउन्टर स्पेश्लिस्ट तरयासुजान थाने के एसओ अनिल पाण्डेय आठ पुलिस के जवानों के साथ पचरूखिया घाट के लिये रवाना हो गये । उस समय नदी को पार करने के लिये कोई पुल नहीं था नाव ही एक मात्र साधन था। एक प्राईवेट नाव की सहायता से बांसी नदी को पार कर डकैतों के छिपने की जगह पर पुलिस पहुंची तो डकैत वहां से फरार हो कर नदी के किनारे छिप गये थे। अपराधियों के नहीं मिलने पर पुलिस टीम फिर से नाव के सहारे नदी पार कर वापस लौट रही थी । नाव जैसे ही नदी की बीच धारा में पहुंची तभी डकैतों ने पुलिस पर अंधाधुध फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग किया लेकिन इस बीच नाविक को गोली लगने से नाव बेकाबू हो गयी और नदीं में पलट गयी। नाव पर सवार सभी ग्यारह लोग नदी में डूबने लगे , डूब रहे लोगों में से तीन पुलिसकर्मी तो तैर कर बाहर आ गये लेकिन दो इंस्पेक्टर,सहित सात पुलिसकर्मी और नाविक शहीद हो गये । इस घटना के बाद कुशीनगर पुलिस के लिये जन्माष्टमी अपशगुन हो गयी । इस दर्दनाक घटना की कसक आज भी पुलिसकर्मियों के जेहन में है जिसके कारण किसी थाने और पुलिस लाइन्स में जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती है। स्मरण हो की आज की दिन उन शहीदों पुलिल कर्मियों की याद एक बार सबको आँखे नम कर देती है।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking