News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर :पुलिस की पशु तस्करों के साथ मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 7, 2024  |  4:03 PM

8 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :पुलिस की पशु तस्करों के साथ मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल
  • कन्टेनर वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही तीस राशि गोवंशीय पशु व अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर । देर रात नेशनल हाईवे पर हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली पुलिस चौकी के पास पशु तस्करों और पुलिस टीम में मुठभेड़ हो गई जिसमे एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी है,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। वही तीस राशि प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस टीम ने तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में सफल हुई है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

गुजरे शनिवार /रविवार की देर रात्रि कोतवाली हाटा, कोतवाली पडरौना, थाना कप्तानगंज व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सुकरौली पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर पश्चिम दिशा मे एन0एच0 28 के गोरखपुर से कुशीनगर जाने वाली पटरी के पास बैरियर,गाड़ाबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी कि एक कंटेनर ट्रक सामने से आते हुए दिखाई दी जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास गया कि उक्त वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से गोली चलायी गयी जवाबी प्रतिरक्षा में अभियुक्त फ़रमान पुत्र इकराम साकिन फदल्लु सराय थाना कोतवाली नगर जनपद संभल घायल हो गया जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से उसके कब्जे से एक अदद कन्टेनर वाहन ,तीस राशि गोवंशीय पशु एक अदद तमन्चा 315 बोर ,एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर ,दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर की बरामदगी की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त सराहनीय कार्य करने में अपराध निरीक्षक संजय साही कोतवाली हाटा मय टीम,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सुशील कुमार शुक्ला मय टीम,थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार मय टीम, उप निरीक्षक आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम मय टीम जनपद कुशीनगर,चौकी प्रभारी सुकरौली उप निरीक्षक प्रदीप कुमार , उप निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर कि भूमिका अहम रोल रही।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking