News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पुलिस ने नव वर्ष पर जनता संग संवाद स्थापित कर दी शुभकामनाएं

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 1, 2024  |  6:40 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस ने नव वर्ष पर जनता संग संवाद स्थापित कर दी शुभकामनाएं

कुशीनगर। एडीजी अखिल कुमार के निर्देशन में कुशीनगर पुलिस ने आमजनो, जन प्रतिनिधियों एवं मीडिया के साथ संवाद स्थापित कर नूतन वर्ष की शुभकामना का बधाई साझा किया। बता दे की जिले के थाना तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, थाना अहिरौली बाजार के प्रभारी ने सोमवार को नव वर्ष के अवसर पर थाने परिसर में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

यहां बताना लाजमी होगा की एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देश पर सोमवार को कुशीनगर पुलिस पुलिस अपने अपने थाना परिसर में आमनागरिको, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियो संग बैठक आहूत कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और अपने संवाद को संबोधित करते हुए थाना प्रभारियों ने आमजन के आंग्ल नव वर्ष 2024 की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सर्वमंगल की कामना की.

उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष के नव अरूणोदय पर हम सभी नव उत्साह व नव उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत करें। आप सभी पुलिस की सहयोगी बनकर अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस की मदद करें, पुलिस और जनता के बीच संवाद ही बेहतर पुलिसिंग है. संवाद से ही बेहतर परिणाम मिलते है, पुलिस भी समाज से ही निकली है और समाज ही पुलिस है। मादक पदार्थों व तस्करी की जद में युवा न पड़े, जरूरी है सही दिशा चुनकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है सभी को सावधान व जागरुक रहना होगा। जिससे ब्लैकमेल के शिकार ना हो और पुलिस को बताए जिससे आपकी मदद कर पाए जनता का भरोसा जीतने के लिए पुलिस और आमजन के बीच संवाद और बेहतर माहौल जरुरी है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking