News Addaa WhatsApp Group

गैंगस्टर की कार्यवाही में “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने लगाया दोहरा शतक…जानिए! चार महीने मे कितने लोगो पर हुई कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 14, 2024  |  4:36 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गैंगस्टर की कार्यवाही में “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने लगाया दोहरा शतक…जानिए! चार महीने मे कितने लोगो पर हुई कार्रवाई

Kushinagar SP IPS Dhawal Jaiswal/कुशीनगर। कुशीनगर के पुलिस कप्तान धवल जायसवाल अपने कार्यकाल के शुरुवात से ही नित्य नए धाकड़ तरीके से अपराधियों को धराशायी कर रहे है. बीते कुछ महीने से देखने को मिल रहा है की अपराध पर अंकुश लगाने के लिए “धाकड़” धवल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस ने अपने कार्रवाई का तरीका बदल दिया है। अब वह गिरोह में मिल रहे बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर रही है। वहीं, जो बदमाश अकेले किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। पुलिस कार्यालय के ताज़ा आकड़े के अनुसार मात्रा चार महीने में 202 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट कार्यवाही हुई है जिसमे पुलिस ने अपराधियों के तीन करोड 91 लाख की सम्पति जप्त की है.

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

एसपी धवल जायसवाल ने सभी पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया है वह खुद की मानीटरिंग में नए गैंग को पंजीकृत कराएं ताकि उनकी धर पकड़ की जा सके ,साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं।

कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने इस संवाददाता को बतया की नए अपराधियों को चिन्हित करने के साथ ही पुराने बदमाशों की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने ने आगे बताया कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें जेल से जमानत पर छूटे बदमाश दोबारा वारदात को अंजाम देते पाए गए हैं। पुलिस की नजर भी जल्दी उन पर नहीं पड़ती। गैंग पंजीकृत होने पर उनकी निगरानी में आसानी होगी।

कुशीनगर एसपी धाकड़ धवल जायसवाल का कहना है कि गैंगस्टर के यह तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पिछले चार महीने के भीतर 202 लोगों पर गैंगस्टर की कारवाही करते हुए तीन करोड 91 लाख 40 हज़ार की सम्पति जप्त की गयी है। पुलिस वालों को नए गैंग पंजीकृत कर उन पर कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। जल्द ही कई नए गैंग पंजीकृत होंगे और उन पर कार्रवाई होगी।

आपको बता दे, एसपी धवल जायसवाल ने भी पदभार संभालने के साथ ही साफ संकेत दे दिए थे कि बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही है। इसका असर भी सामने आने लगा है। कुशीनगर पुलिस कप्तान ने इस कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना की है, मगर साथ ही पुलिस वालों को आगे और तेज कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह नए गैंग को पंजीकृत करें।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking