News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: लड़की बेचने की आरोपी महिला के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 21, 2023  |  8:17 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लड़की बेचने की आरोपी महिला के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । लड़की बेचने के आरोपी के घर सोनभद्र जनपद से आई पुलिस टीम ने तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला निवासी एक महिला अपराधी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा जारी उक्त कुर्की आदेश लड़कियों को बहलाने कर भगाने व शादी के लिए बेचने के मामले में दर्ज मुकदमा में उक्त महिला के हाजिर न होने पर जारी किया गया है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

शुक्रवार की सायं उक्त जनपद के ओबरा थाना से आए सब इंस्पेक्टर अंजनी उपाध्याय व सिपाही मनोज पटेल तुर्कपट्टी थाने के दीवान अरविंद कुमार सिंह व सिपाही तारकेश कुमार चौबे के साथ जमुआन टोला पहुंचे। नोटिस के तामिला के लिए उद्घोषणा की, गांव में मुनादी करवाई व अभियुक्ता पूजा यादव पत्नी शिवशंकर यादव के मौजूद न होने पर उसके घर के दृश्य स्थान पर नोटिस चस्पा किया। एसआइ ने बताया कि महिला के विरुद्ध युवतियों को बहलाफुसला कर शादी के लिए बेच देने के मामले में मुकदमा दर्ज है। जिसमें गैर जमानतीय वारंट जारी होने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने पर फरार घोषित कर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है, जिसके क्रम में नोटिस चस्पा किया गया है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking