News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गुलबहार हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण…आशनाई के चक्कर में हुई थी गुलबहार की हत्या

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 14, 2023  |  6:25 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गुलबहार हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण…आशनाई के चक्कर में हुई थी गुलबहार की हत्या

हाटा/कुशीनगर । बीते दस मई को गुलबहार उर्फ दिलजान की हत्या डंडा से मारकर कर दी गई गई थी, पुलिस ने चार दिन बाद हत्याकांड का पर्दाफाश कर तीन को जेल भेज दिया।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

हत्याकांड का खुलासा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह ने रविवार को कोतवाली परिसर में स्थित कार्यालय में किया और बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अथरहा गाँव के चौपटही टोले के दक्षिण जेठन नाले के पास बीते बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गाँव मलुकही निवासी गुलबहार उर्फ दिलजान पुत्र तबारक अली का शव मिला था।गुलबहार का कोतवाली क्षेत्र के लगडी गांव निवासी त्रिलोकी नाथ चौहान के पत्नी से अबैध सम्बध था। घटना के दिन त्रिलोकीनाथ की पत्नी मिलने के लिए बुलाई, जहां कुछ रुपए लेन देन की बात हुई और जहां बगल में उसका पति और भाई अंगद चौहान पुत्र रामछतर निवासी पिडरा थाना हाटा मौजूद थे। लाठी डंडा से मिलकर तीनो ने मिलकर मार डाला और शव को बगल में स्थित नरकट के झुरमुट में फेक दिया तथा मृतक के मोबाइल से त्रिलोकीनाथ ने उसके पिता को सूचना दिया कि तुम्हारे पुत्र का शव यहां पडा हुआ है। घटना के दिन ही अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण करने के लिए स्वाट टीम व पुलिस टीम को लगा दिया था। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनो को ढाढा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस गिरफ्तारी के दौरान *प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह,सुशील शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक आलोक यादव, अमरजीत चौहान,हेका सत्यनारायण राय,रणजीत सिंह, योगेन्द्र कुमार ,रणजीत यादव,फैजेआलम*,अंय मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking