News Addaa WhatsApp Group

भटके वियतनाम यात्री को कुशीनगर पुलिस ने गंतव्य तक पहुंचाया

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 26, 2023  |  12:27 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भटके वियतनाम यात्री को कुशीनगर पुलिस ने गंतव्य तक पहुंचाया
  • गंतव्य पर पहुंचने के बाद विदेशी पर्यटक ने कहा – “thank you police”

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले की कसया पुलिस ने विदेशी पर्यटक के साथ अतिथि देवो भव: की भावना को ध्यान में रखकर भटके वियतनाम यात्री को उसके गंतव्य तक पहुंचा दिया।मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे (शनिवार तड़के सुबह 2 बजे) वियतनामी नागरिक रास्ता भूल जाने पर शहर के कसया बस स्टैंड पर मिला।विदेशी यात्री ने बस अड्डे पर वहा टेम्पू चालक व लोगों से वियतनामी भाषा में कुछ पूछा। उनकी भाषा किसी की समझ नहीं आ रही थी।पासपोर्ट के मुताबिक पर्यटक की पहचान वियतनाम के रहने वाले 30 वर्षीय लेवन सन के रूप में की गई।

बस अड्डे पर आसपास भटकता देखकर रात्रि गश्त में ड्यूटी कर रहे थाना कसया के सिपाही राहुल यादव उसके पास पहुँचे और वियतनामी नागरिक की बात सुनी।पुलिस को भी क्या बोल रहा है और उसे कहां जाना है, कुछ समझ नहीं आया तो आरक्षी राहुल राहुल यादव ने भाषा बदलने वाले मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर उसकी पूरी बात समझी।सिपाही राहुल ने बताया की यात्री भटक जाने बहुत परेशान था।उसे ठहरने के लिए उसको होटल में जाना था लेकिन उसे किसी ने दूसरे गंतव्य पर पहुंचा दिया था इसीलिए वह परेशान था।वह जल्दी किसी पर विश्वास नहीं कर रहा था। उसे नगर के ही एक निजी होटल में रुकना था जहाँ वह जाना चाहता था।उसकी पूरी बात समझकर उसे उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया।विदेशी यात्री ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।आगे बताया की कोई कोई बस वाला इसको गांधी चौक से बिठाकर होटल के लिए ले गया औऱ उसे कुशीनगर पर छोड़ गया।फिर पर्यटक वहां से वापस फिर बस स्टैंड कसया पैदल आया।आरक्षी राहुल यादव ने कहा कि लोगो व बस,टेम्पू ड्राइवरो से यह विनती है जो भी विदेशी पर्यटक भारत आता है।

उसको अच्छे से उसके सही गंतव्य पर छोड़ दिया जाए,उसको परेशान ना किया जाए इससे अपने देश की छवि खराब होती है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking