News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ट्रक की ठोकर से पूर्व प्रधान गम्भीर रूप से घायल

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 8, 2022  |  6:18 PM

897 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रक की ठोकर से पूर्व प्रधान गम्भीर रूप से घायल

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना अन्तर्गत रेलवे ढ़ाले के समीप सपना स्वीट हाउस के सामने ट्रक की चपेट में आने से ग्राम सभा पकडियार विशुनपुर के पूर्व प्रधान गम्भीर रूप से घायल। एकत्रित लोगों ने सीएचसी कप्तानगंज पर लाये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

गुरूवार को ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर थाना घुघुली जिला महराजगंज के पूर्व प्रधान सीताराम यादव पुत्र लखराज यादव उम्र 55 बर्ष अपनी मोटर साईकिल यूपी 56आर 1807 से कस्बे में आ रहे थे कि रेलवे ढ़ाला के पश्चिम सपना स्वीट हाउस के सामने ट्रक नं. यू.पी.42 एटी 3090 की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसको वहाँ के लोगों द्वारा सीएचसी कप्तानगंज पर लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार उपरान्त चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मौके का लाभ उठाते ड्राइवर फरार हो गया। वहीं चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव ने बताया कि ट्रक कब्जे में है अभी तहरीर नहीं मिली है मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking