News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: देह व्यापार के अड्डों पर छापेमारी, एक दर्जन से अधिक को पुलिस ने दबोचा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 12, 2023  |  7:22 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: देह व्यापार के अड्डों पर छापेमारी, एक दर्जन से अधिक को पुलिस ने दबोचा
  • क्षेत्र में किसी तरह के गलत कार्यों व अवैध गतिविधियां को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – कुंदन सिंह, सीओ
  • तीन होटलों व कसया नगर के तीन रिहायसी घरों में छापेमारी
  • एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह व सीओ कुंदन सिंह की अगुवाई में हुई छापेमारी

कुशीनगर/कसया । मंगलवार को कसया पुलिस व तहसील प्रशासन ने देह व्यापार के अवैध धंधे पर रोक लगाने को लेकर आधा दर्जन ठिकानों पर सघन छापेमारी की।मौके से एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उक्त मामले में पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह व क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह व एसएचओ डा0आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल,जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल थीं।वे सभी बुद्ध स्थली कुशीनगर,नेशनल हाईवे पर स्थित तीन होटलों व कसया नगर के तीन रिहायसी घरों में छापेमारी की गई। मौके से एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियां पकड़े गए।

मौके पर प्रशासन ने होटलों के कागजात जांच किये और कागजात न मिलने पर रिद्धि सिद्धि, ब्लू हैवेन,राज श्री होटलों को सील कर दिया।मौके पर अधिकारियों ने पूछताछ की और पकड़े गए जोड़ों को थाने ले जाया गया व पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।विदित हो कि नगर में देह व्यापार को लेकर होटलों और गेस्ट हाउसों व ढाबों पर देह व्यापार के अवैध धंधे को चलने का आरोप लगता आ रहा है। जिसको लेकर प्रशासन अवैध व गन्दे धंधे पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि आधा दर्जन जगहों पर हुई छापेमारी में एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया गया है,इस प्रकार के अवैध गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जहां से भी सूचना मिलेगी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी दबाव में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, अपराध निरिक्षक दिग्विजय नारायण राय,चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय,महिला एसआई अंजलि त्रिपाठी, का0 शशिबाला, का0 प्रियंका सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking